आम लोगों को उनके घर द्वार पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रदेश सरकार के प्रयासों की कड़ी में आज नादौन उपमंडल के गांव कांगू में जन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया ।
इस शिविर में जनरल मेडिसिन, ईएनटी, हड्डी रोग, नेत्र रोग, शल्य चिकित्सा, महिला रोग, बाल रोग, मानसिक रोग, दंत रोग, न्यूरो सर्जरी, हृदय रोग और कई अन्य रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर लोगों का चेकअप किया। शिविर में आयुर्वेद और होम्योपैथी के विशेषज्ञ ने भी अपनी सेवाएं दी । आम जनता की सहूलियत के लिए शिविर में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और कई अन्य टैस्टों तथा एचपीवी वैक्सीनेशन की सुविधा भी उपलब्ध रही ।