*गुरुग्राम पुलिस आयुक्तालय में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन।*
*नेत्र जांच शिविर में 170 पुलिसकर्मियों ने लिया स्वास्थ्य लाभ।*
`गुरुग्राम: 11 सितंबर 2026`
▪️पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम की अध्यक्षता में आज दिनांक 11.09.2026 को पुलिस आयुक्तालय, गुरुग्राम में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन डॉ. टी.एन. आहूजा नेत्र एवं दंत संस्थान की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया।
▪️ शिविर में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा आंखों की बीमारियों के प्रति जागरूक करना था।
▪️इस दौरान आयोजित शिविर में कुल 170 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की नेत्र जांच की गई। इस दौरान नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सभी को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रेसबायोपिया, हाइपरमेट्रोपिया, मायोपिया, कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम, एलर्जिक आई डिजीज एवं ड्राई आई डिजीज के कारणों, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी।
▪️इस दौरान ड्राई आई से बचाव के लिए 20-20-20 नियम के बारे में जानकारी दी गई। इस नियम के मुताबिक 20 मिनट सिस्टम पर काम करने उपरांत 20 बार पलक झपकाएं तथा 20 फीट दूर देखें। इस दौरान जानकारी देते हुए बताया गया कि नियमित ब्रेक, बार-बार पलकें झपकाने, गुनगुनी सिकाई (Warm Compress),दिन के अंत में कॉस्मेटिक्स की उचित सफाई तथा सही पोस्चर बनाए रखना चाहिए।
▪️इस शिविर के दौरान नेत्रदान के संबंध में जानकारी देकर पुलिसकर्मियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर 04 पुलिसकर्मियों ने नेत्रदान का संकल्प लिया।