थरथरी: उच्च माध्यमिक विद्यालय थरथरी में सेवानिवृत्त एचएम को सम्मानित किया गया
उच्च माध्यमिक विद्यालय थरथरी के प्रांगण में सोमवार की दोपहर तीन बजे सेवानिवृत्त एचएम उमेश प्रसाद को सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर उनके सेवाकाल की चर्चा की।