थरथरी: थरथरी बिगहा गांव में अखंड कीर्तन को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
थरथरी मुख्यालय स्थित थरथरी बिगहा में अखंड कीर्तन को लेकर गाजे बाजे के साथ रविवार की सुबह आठ बजे कलश यात्रा निकली गई। कलश यात्रा में 151 महिला श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश लेकर थरथरी मुख्यालय स्थित मुहाने नदी के किनारे सूर्यमंदिर पर कलश में जलभरी किया। जलभरी कर पुनः कलश थरथरी बाजार होते हुए पूजा स्थल पर पहुंचा। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने डीजे के धुन पर झूमते