टूंडला: पुलिस परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने विधायक आवास वैशाली पुरम में किया प्रदर्शन, प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप
पुलिस परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने वैशालीपुरम में स्थित टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने कहा कि पुलिस परीक्षा का प्रश्न पत्र पहले ही लीक हो गया है। इसलिए वह विधायक को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री से मांग कर रहे हैं कि परीक्षा को निरस्त किया जाए। विधायक के न मिलने पर अभ्यर्थी वापस लौट गए।