टूंडला: नगला रामकिशन निवासी सूचना का अधिकार टास्क फोर्स के जिला संयोजक को रिपोर्ट वापस न लेने पर दी धमकी, थाने में दी तहरीर
सूचना का अधिकार टास्क फोर्स के जिला संयोजक के साथ की गई मारपीट के मामले में पूर्व में दर्ज रिपोर्ट को वापस न लेने पर फिर से पीटने और व धमकी देने के आरोप में तहरीर दी गई है। नगला रामकिशन निवासी डा. बीएस गौतम ने बताया कि एक वर्ष पूर्व कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। जिसकी उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी अब जमानत पर जेल से छूट आए हैं।