टूंडला: उसायनी पर सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार दो युवकों के मामले में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
पुलिस परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार के भाग जाने के मामले में घायल युवक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना टूंडला के गांव गढ़ी जाफर निवासी जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका भाई गांव के एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर आगरा पुलिस परीक्षा देने जा रहा था। उसायनी पर अज्ञात ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए थे।