टूंडला: पुलिस परीक्षा को लेकर ठाकुर बीरी सिंह महाविद्यालय के गेट पर रही पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस परीक्षा को लेकर ठाकुर बीरी सिंह महाविद्यालय के गेट पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। सीओ टूंडला अनिवेश कुमार ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए गेट पर पुलिस फोर्स को लगाया गया है। तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों के साथ आने वाले लोगों को ओवर ब्रिज के नीचे बैठाया गया है।