शहर के महाराजगंज स्थित बड़ी काली मंदिर में 1951 से मां काली की पूजा-अर्चना की परंपरा जारी है। दीपावली की रात निशा पूजन के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पट खोला जाता है। इसके बाद तीन दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। बुधवार शाम कड़ी सुरक्षा के बीच खैरा रोड स्थित इंदपे के कवैया पोखर में प्रतिमा विसर्जित की जाएगी।