रिश्वतखोर आरआई कुंजीलाल प्रधान निलंबित, कलेक्टर पार्थ जायसवाल की बड़ी कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए
छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने बक्सवाहा तहसील के बाजना मंडल में पदस्थ राजस्व निरीक्षक (आरआई) कुंजीलाल प्रधान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आरआई कुंजीलाल प्रधान कृषकों से जमीन का कब्जा दिलाने के एवज में रिश्वत लेते और पैसों के लेनदेन की बातचीत करते स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। तहसीलदार बक्सवाहा की जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर कलेक्टर ने इसे गंभीर कदाचरण माना और मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत यह दंडात्मक कार्रवाई की।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला कलेक्टर कार्यालय छतरपुर नियत किया गया है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर