नकली खाद-बीज की समस्या को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री रणजीत सिंह की अगुवाई में जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
संतकबीरनगर में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय महामंत्री रणजीत सिंह की अगुवाई में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिले में नकली खाद-बीज की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और दोषी दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
इसके अलावा किसान नेताओं ने महिलाओं से ठगी करने वाले गिरोह पर कार्रवाई, शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत तथा किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को योजना का लाभ दिलाने की भी मांग उठाई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन (भानु) आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान रणजीत सिंह (राष्ट्रीय महामंत्री), रामनाथ निषाद (युवाशक्ति अध्यक्ष), सूरज श्रीवास्तव (जिला प्रवक्ता), गजपाल चौधरी (तहसील अध्यक्ष, खलीलाबाद), रामप्रताप चौहान
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 27, 2026