मथुरापुर में शोक संवेदना, डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी व जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने परिजनों को बंधाया ढांढस
संतकबीरनगर के मथुरापुर गांव में बाबा पर्वतनाथ पीजी कॉलेज पर्वतवा के वरिष्ठ लिपिक आनंद कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव और अखंड प्रताप चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।
तीनों ने दिवंगत के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की, परिवार को ढांढस बंधाया और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने आनंद कुमार की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सरल स्वभाव को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान परिजनों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।
आनंद कुमार का हाल ही में गंभीर बीमारी के चलते 43 वर्ष की आयु में निधन हो गया था
उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार चौधरी, ग्राम प्रधान राधेरमण यादव, शंकर यादव, संजय कुमार, दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने दिवंगत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।