आयुष्मान भारत योजना में बड़ी कार्रवाई: मानक पूरे न करने पर 10 अस्पतालों को डी-इम्पैनल करने के निर्देश, डीएम ने दिए सख्त आदेश
निरीक्षण में बिना पंजीकरण संचालन, चिकित्सकों की अनुपलब्धता, अप्रशिक्षित स्टाफ सहित कई गंभीर कमियां मिलीं; दो सप्ताह में सभी अस्पतालों में फायर सेफ्टी, डी-फिब्रिलेटर और दो निकासी द्वार सुनिश्चित करने के निर्देश।
संतकबीरनगर, 4 अगस्त 2026। जनपद में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत इम्पैनल निजी चिकित्सालयों की गुणवत्ता, क्रियाशीलता एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्धारित मानकों का पालन न करने वाले 10 अस्पतालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा उन्हें डी-इम्पैनल किए जाने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया द्वारा गठित टीम ने वर्ष 2018 से 2024 तक आयुष्मान भारत योजना के तहत