पटना ग्रामीण: ज्ञान भवन में राज्यस्तरीय कायस्थ महापंचायत 2025 का आयोजन, स्टेचू ऑफ़ विजडम की मांग
पटना के ज्ञान भवन में कायस्थ महापंचायत 2025 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रविवार दोपहर 1:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक चला। वहीं इस कार्यक्रम में स्वामी चक्रपाणि महाराज भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र बाबू की प्रतिमा स्टैचू ऑफ़ विजडम की मांग भी की गई। वहीं जातीय जनगणना में सटीक गिनती की मांग भी कायस्थ समाज ने उठाई है।