पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री ने बेटे निशांत कुमार के लिए रखी बर्थडे पार्टी, केक के साथ दाल-चावल का भोज
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का आज जन्मदिन है। ऐसे में सीएम आवास पर रविवार को बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया। रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे बर्थडे पार्टी में केक के साथ-साथ चावल दाल और कद्दू की सब्जी का भोज खिलाया गया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अपने पिता सीएम नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया है।