पटना ग्रामीण: IGIMS पार्किंग से 2000 प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के IGIMS TOP के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा 19 जुलाई को दैनिक भ्रमण के दौरान IGIMS यह पार्किंग एरिया से करीब 2000 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। मौके से दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। रविवार दोपहर 2:28 बजे मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सचिवालय 2 साकेत कुमार ने दी है।