पटना ग्रामीण: पटना में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कांग्रेस को बताया लालू प्रसाद यादव का नौकर
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने राहुल और तेजस्वी की गाड़ी से पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को धक्का दिए जाने को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे संजय जायसवाल ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के सहयोगी और तेजस्वी यादव के PA को गाड़ी पर बैठाया जाता है लेकिन कांग्रेस नेता को गाड़ी से धक्का दिया जाता है।