पटना ग्रामीण: कंकड़बाग थाने में चोरी किए गए 16 लाख रुपए की ब्रांडेड बैटरी बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार
कंकड़बाग थाने को सिंह एंड संस के प्रोपराइटर के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया था। जिसमें बताया गया था कि बालाजी ट्रांसपोर्टर के मालिक और उनके चालक के द्वारा 16 लाख रुपए की बैटरी चोरी कर गबन कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया।