पटना ग्रामीण: पुणे से पटना पहुंचे मेट्रो के तीन कोच, तकनीकी जांच के बाद होगा ट्रायल
15 अगस्त से पटना मेट्रो की शुरुआत करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में पुणे से सड़क मार्ग होते हुए मेट्रो की तीन कोच पटना पहुंच गई है। रविवार दोपहर करीब 12:00 पटना डिपो में मेट्रो की तीन कोच देखने को मिली। 74 चक्कों वाली खास ट्रक से पुणे से पटना मेट्रो के इन कोच को लाया गया है।