*🔸दबोह में पदस्थ आरक्षक के परिवार बालों से दबंगो ने की बदसलूकी..*
*पुलिसकर्मी की पत्नी को दीं गंदी-गंदी गालियां, शिकायत दर्ज*
▪️दबोह:-
भिंड जिले के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धर्मनगर में पानी की समस्या की शिकायत करने पर कुछ स्थानीय दबंगों द्वारा एक पुलिसकर्मी के परिवार के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
*क्या है पूरा मामला?*
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मनीष सजौरिया थाना दबोह में पदस्थ हैं। उनकी पत्नी शिखा शर्मा अपने बच्चों के साथ धर्मनगर (वार्ड क्रमांक 9, भिंड) में राजवीर सिंह कुशवाह के मकान में किराये से रहती हैं। पीड़िता शिखा शर्मा के अनुसार, मोहल्ले में रहने वाले दीपू राजावत, विष्णु राजावत और देव राजावत ने सड़क पर पानी फैला रखा था। जब उन्होंने इस बात की शिकायत की, तो उक्त आरोपी भड़क गए और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे।
घटना के दौरान जब पीड़िता ने अपने पति मनीष सजौरिया (जो कि पुलिस में हैं) को फोन कर इसकी जानकारी दी, तो वह ड्यूटी से सीधे किराये के मकान पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और फिर मामले की शिकायत करने थाने चले गए। आरोप का विषय यह है कि जैसे ही पुलिसकर्मी थाने पहुंचे, आरोपियों ने दोबारा घर के बाहर आकर पीड़िता को लक्ष्य कर अत्यंत अश्लील, गंदी और अमर्यादित गालियां देना शुरू कर दिया।
पीड़िता शिखा शर्मा ने थाना देहात जिला भिंड के थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत पत्र के साथ पीड़िता का मोबाइल नंबर और आवश्यक विवरण भी पुलिस को साझा किया गया है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
Collector Office Bhind Kamna Singh SP BHIND CM Madhya Pradesh #भिण्ड #fbpost #bhind #भिंड_समाचार