शाहपुरा: सरदारपुरा में विधायक ने जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के लिए लगाई रात्रि चौपाल
राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के तहत पंचायत समिति शाहपुरा के ग्राम सरदारपुरा में ग्राम रथ के आगमन पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।