जहानाबाद: सरस्वती पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मी दिखे सक्रिय
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बने विभिन्न पूजा पंडालों के आस पास असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस कर्मियों की सक्रियता देखी गई। मौजूद पुलिस कर्मियों ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि सभी जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कर रहे हैं ताकि असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाया जा सके