जहानाबाद: काको मंडल कारा में कैदी की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती
काको स्थित मंडल कारा में एक कैदी की अचानक तबियत बिगड़ गया जिसे मंडल कारा प्रबंधन के द्वारा स्थानीय स्तर पर इलाज कराकर सदर अस्पताल में भेज दिया है जहां इलाज जारी है। मौजूद लोगों ने सोमवार शाम करीब 6 बजे जानकारी दी कि उक्त कैदी पूर्व के मारपीट के मामले में सजा काट रहा है और अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उसे भर्ती कराया गया।