जहानाबाद: परस बीघा थाना क्षेत्र में महिला का शव मिला, परिजनों ने अपहरण, बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया
परस बीघा थाना क्षेत्र में एक महिला का आपत्तिजनक हालात में शव बरामद हुआ है। जिसे परस बीघा थाना की पुलिस के द्वारा कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु लाया गया जहां आगे की प्रक्रिया जारी है। इस सम्बन्ध में परिजनों ने रविवार रात्रि करीब 9 बजे बात चीत के दौरान बताया कि उक्त महिला को अपहरण रेप के बाद हत्या हुई है।