दादरी: सेक्टर-69 के समीप पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए 10 चोरी के मोबाइल, अवैध हथियार व मोटरसाइकिल
नोएडा के फेस-3 थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए पीजी गेस्ट हाउसों में घुसकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी किए हुए 10 मोबाइल, अवैध हथियार व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से गुलशन व रंजन के रूप में हुई है। अभियुक्तों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा जा रहा है।