दादरी: सेक्टर-50 के समीप पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया, मौके से 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद
नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से नेपाल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त साकेत किस्म का गांजा तस्कर है जो बाहर के राज्यों से गांजा लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।