दादरी: ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर, जेसीबी मशीनों से किया ध्वस्त
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में गुरुवार को जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अभियान के तहत जेसीबी मशीनों के जरिए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर सार्वजनिक सड़क को कब्जा मुक्त कराया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों व पुलिसकर्मियों के बीच नोक झोंक भी देखने को मिली