अल्बर्ट एक्का (जारी): झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की अच्छी पैदावार की उम्मीद
जारी प्रखंड क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। बारिश के कारण खेतों में लबालब पानी भर गया है जिससे धान की फसल के लिए पर्याप्त नमी उपलब्ध हो गई है। किसान इस बारिश को धान की खेती के लिए काफी लाभदायक मान रहे हैं। मंगलवार की अपराह्न करीब तीन बजे क्षेत्र के किसानों ने बताया कि खेती के शुरुआती दौर में कम बारिश