बिहारीगंज: ‘पुलिस दीदी’ ने छात्राओं के लिए चलाया जागरूकता अभियान, बताए सुरक्षा के उपाय
पुलिस दीदी यानी अभया ब्रिगेड ने गुरुवार को बिहारीगंज में जागरूकता अभियान चलाया। विभिन्न थाना क्षेत्रों के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर छात्राओं व महिलाओं को महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा, हेल्पलाइन और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। पुलिस ने सुरक्षित रहने और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता लेने की अपील