मनकापुर: मनकापुर कोतवाली क्षेत्र की लड़की का वीडियो बनाने के मामले में युवक पर मुकदमा दर्ज
Mankapur, Gonda | Apr 29, 2024 मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की लड़की का वीडियो बनाते समय पिता के विरोध करने पर अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अभद्रता व मोबाइल के माध्यम से यौन उत्पीड़न करने सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।