मनकापुर: BJP MP कीर्तिवर्धन सिंह है, 19.26 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक, इनके खिलाफ गोंडा के, दो थानों में दर्ज है तीन मुकदमे
Mankapur, Gonda | Apr 30, 2024 गोंडा लोकसभा के BJP प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह द्वारा नामांकन के दौरान दिए गए, हलफनामे में वर्तमान समय में ₹19.26 करोड़ की चल व अचल संपत्ति के मालिक हैं। वहीं HDFC बैंक से ₹1 करोड़ 19 लाख 41 हजार 662 का कर्ज भी है। महंगी गाड़ियों के शौकीन कीर्तिवर्धन सिंह के पास BMW कार, पावर्ड हंग ग्लाइडर सहित 6 महंगी लग्जरी गाड़ियां है। तथा लाइसेंसी पिस्तौल व राइफल भी है।