फेक Instagram ID बनाकर महिला को कर रहा था बदनाम, Cyber Police ने आरोपी को किया गिरफ्तार 🚨
दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले में साइबर पुलिस ने डिजिटल स्टॉकिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न के एक संवेदनशील मामले का खुलासा करते हुए 27 वर्षीय आरोपी जीतू कुमार को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के नाम और फोटो से कई फर्जी Instagram ID बनाई और उनके जरिए अश्लील वीडियो व तस्वीरें पीड़िता के पति व परिचितों को भेजकर उसे बदनाम करने और मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश की। Instagram ID हटाए जाने के बाद आरोपी कथित तौर पर नई ID बनाकर फिर वही गतिविधि करता था।
तकनीकी जांच के आधार पर Cyber Police Station/NED की टीम ने आरोपी तक पहुंच बनाई। आरोपी के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
📌 FIR No. 22/2026
📌 धारा 67A IT Act
📌 आरोपी: जीतू कुमार, उम्र 27 वर्ष
📌 थाना: Cyber Police Station, North-East District
#DelhiPolice #CyberPolice #CyberCrime #DigitalStalking #InstagramCrime FakeInstagramID OnlineHarassment CyberSecurity NorthEastDelhi DelhiNews CrimeNews BreakingNews SNNewsDelhi DigitalCrime
Seelam Pur, North East Delhi | Aug 26, 2026