दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में कांति नगर नाले से एक बार फिर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। महज 24 घंटे के अंदर इसी नाले में दूसरे युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब 24–25 वर्षीय युवक के नाले में कूदने की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस, फायर विभाग और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले के आसपास सुरक्षा दीवार/बाउंड्री नहीं होने और गंदगी के कारण यहां लगातार हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने नाले के चारों तरफ मजबूत सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
#DelhiNews #DelhiNewsToday #Shahdara #KrishnaNagar #KantiNagar KantiNagarNala DelhiPolice DelhiFireService BreakingNews DelhiBreakingNews CrimeNews LocalNews ShahdaraNews EastDelhi GandhiNagar RescueOperation DelhiNewsUpdate SNNewsDelhi NewsUpdate ViralNews