गिधौर: जमुई कांवरिया सेवा शिविर में सैकड़ों शिवभक्तों ने कांवरिया सेवा में भाग लिया
Gidhaur, Jamui | Aug 23, 2026 सुल्तानगंज-देवघर कांवरिया पथ स्थित जमुई धर्मशाला में चल रहे कांवरिया सेवा शिविर में कांवरियों की सेवा के लिए जिलेभर से शिवभक्त पहुंच रहे हैं। रविवार को जमुई जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों श्रद्धालु शाम 6 बजे शिविर पहुंचे और सेवा कार्य में जुट गए। शिवभक्तों ने हजारों कांवरियों को फल, पानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं।