कालाढूंगी: कोतवाली कालाढूंगी पुलिस ने 36 साल के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में कोतवाली कालाढूंगी पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के तहत 36 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में समन्वित कार्रवाई कर बाकी वारंटियों की भी गिरफ्तारी जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।