अमरिया: उदयपुर माफी में शौचालय योजना में बड़ा खेल, 47 में से 25 अपात्र लाभार्थी, सचिव को डीपीआरओ का नोटिस
अमरिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत उदयपुर माफी में स्वच्छ भारत मिशन की शौचालय योजना में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। ग्रामीणों की शिकायत पर हुई जांच में 47 लाभार्थियों में से सिर्फ 22 ही पात्र पाए गए, जबकि 25 लोग अपात्र निकले। आरोप है कि पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से अपात्रों को योजना का लाभ दिया गया। मामले को गंभीर मानते हुए डीपीआरओ रोहित भारती ने पंचायत