रतनी फरीदपुर: पड़ोसी युवक ने डीएम से की शिकायत, फर्जी मैट्रिक सर्टिफिकेट से नौकरी का आरोप, बताया हैरान करने वाला मामला
जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय गलीमापुर के एक शिक्षक पर फर्जी मैट्रिक प्रमाणपत्र के सहारे वर्ष 2003 से नौकरी करने का आरोप लगा है। डीएम के समक्ष आरोपी के पड़ोसी के द्वारा दी गई शिकायत में दो अलग-अलग जन्मतिथियों वाले प्रमाणपत्र होने का दावा किया गया है। शिकायतकर्ता ने प्रमाणपत्रों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।