धरहरा: आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पढ़ाते समय सेविका से मारपीट व गाली-गलोज, 8 के खिलाफ आवेदन
धरहरा थाना क्षेत्र के सरधापुर मुशहरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 127 में बच्चों को पढ़ाने के दौरान सेविका के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सेविका रूबी कुमारी ने धरहरा थाना में आवेदन देकर आठ लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। सेविका ने आवेदन में बताया कि वह केंद्र पर बच्चों को पढ़ा रही थीं।