सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कम्यूनिटि पुलिसिंग ”मोर पुलिस मोय पुलिस” के तहत् करोमियां पंचायत में सोमवार को 11 :40 "बजे जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आम जनों के समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया, साथ ही उपस्थित लोगों को विभिन्न विषयों यथा मानव तस्करी, सड़क सुरक्षा, साईबर अपराध, महिला उत्पीड़न, डायन प्रथा आदि जैसेे विषयों पर जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया गया