सिमडेगा: अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में फिल्म निर्माण के लिए लोक कलाकार संघ द्वारा किया गया ऑडिशन का आयोजन
सिमडेगा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में रविवार को 12 बजे लोक कलाकार एवं कला निर्माता संघ के द्वारा फिल्म निर्माण हेतु ऑडिशन का आयोजन किया ।जहां पर जीरो बजट में झारखंड की संस्कृति पर फिल्म बनाने के लिए सोशल मीडिया क्रिएटर एवं कलाकारों के साथ ऑडिशन ली गई ।इस दौरान झारखंड छत्तीसगढ़ सहित कई जगह के प्रतिभाशाली लोग शामिल हुए।