सिमडेगा: सावन के पहले सोमवार पर शंख नदी संगम तट से कांवरियों ने कुंज नगर शिव धाम में किया जलाभिषेक
सावन के पहला सोमवारी के मौके पर सुबह 9:00 बजे शंख नदी संगम तट से कांवरिया के टोली लगभग 10 किलोमीटर पैदल यात्रा करते हुए शिव धाम में जलाभिषेक किया। सुबह सही हो रही भारी बारिश के बीच भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए लोगों के उत्साह देखते बन इधर विधि व्यवस्था को लेकर रास्ते में सिमडेगा पुलिस तैनात रही ताकि किसी प्रकार से कोई भी दिक्कत ना हो।