जेवर: कमिश्नर के निर्देश पर जनपद में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया, बच्चों को गुड टच/बेड टच की जानकारी दी गई
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर मंगलवार को जनपद में मिशन शक्ति अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान एसीपी (महिला सुरक्षा) सौम्या सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहीं। अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर बच्चों व छात्र-छात्राओं को गुड टच व बेड टच के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।