जेवर: रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर कार को मारी टक्कर, 25 वर्षीय युवक की मौत
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अनियंत्रित होकर सामने से जा रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायलों को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है।