जेवर: जेवर तहसील परिसर में जेवर बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन, स्थानीय विधायक रहे उपस्थित
ग्रेटर नोएडा स्थित जेवर तहसील परिसर में बुधवार को जीवर बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारणी के लिए शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ अन्य गणमान्य लोग एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नवीन कार्यकारणी के निर्वाचित सदस्यों को आगामी कार्यकाल के लिए शपथ दिलाई गई।