गोपालगंज: कलेक्ट्रेट में डीएम ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के 4970 आवेदनों को आगे बढ़ाने पर की चर्चा
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के जांचों परांत स्टेज-2 स्तर पर जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक की गई। बैठक में समिति द्वारा भौतिक सत्यापन के आधार पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कुल 4970 आवेदनों को स्टेज-2 से स्टेज-3 स्तर पर अग्रसारित करने का निर्देश डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने दी।