गोपालगंज: जादोपुर थाना पुलिस ने दियारा इलाके से 178 लीटर शराब की बरामद, दो बाइक जब्त एवं शराब तस्कर फरार
जादोपुर थाना क्षेत्र के खरगौली गांव के समीप से पुलिस ने छापेमारी कर सोमवार को 178 लीटर शराब को बरामद कर लिया। वहीं मौके से दो बाइक को भी जब्त करने के साथ ही पुलिस फरार हुए शराब तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।