गोपालगंज: गोसाई टोला के पास एक घर में चोरी करने घुसे युवक को नगर थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के नगर थाना के गौसई टोला के पास से घर में चोरी करने घुसे एक युवक को नगर थाने की पुलिस गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि युवक गोसाई टोला के पास एक घर में चोरी करने के लिए घुसा हुआ था। इसकी जानकारी नगर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने सोमवार की दोपहर 2:00 बजे दी है।