गोपालगंज: सदर अस्पताल में मरीज को देखने आए व्यक्ति की बाइक हुई चोरी, पुलिस कर रही जांच
गोपालगंज सदर अस्पताल में मरीज को देखने आए एक व्यक्ति की बाइक सदर अस्पताल से अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई।बता दे कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के मत्या गांव निवासी रामेंद्र बैठा सोमवार को शाम 5 बजे सदर अस्पताल में एक मरीज को देखने आए थे।इसी बीच अज्ञात चोरों को द्वारा उनकी बाइक की चोरी कर ली गई।इस घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी है