बनकटवा: पुलिस ने खाद तस्करी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार
पूर्वी चम्पारण जिले के जितना थाना क्षेत्र में खाद की तस्करी एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद खाद की अवैध तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजा जा रहा है।