सवायजपुर: पचदेवरा थाना पुलिस ने कुरारी गांव निवासी 4 लोगों पर की शांति भंग की कार्रवाई
पचदेवरा थाना पुलिस लगातार अराजक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है, ताकि शांति व्यवस्था बरकरार रहे। इसी क्रम में पुलिस ने क्षेत्र के कुरारी गांव निवासी चार लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के कुरारी गांव में अनुज और रामानंद के के बीच विवाद हो गया, इसके बाद सूचना मिलने पर अविलंब पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।